Skip to main content

My practice of picking the Keywords and Categories

Keywords और categories का  चुनाव  करने  का  कार्य आप  को  तब  करना  होता है  जब  आप Kindle Direct Publishing (kdp.amazon.com) की  Website पर  जाकर अपनी पुस्तक का Metadata तैयार करते  हैं|

KDP की Website पर  इस सम्बन्ध में कुछ कारगर निर्देश दिय गए हैं| वह सभी अंग्रज़ी में हैं|

यहां मैं उन बातों का आलेख करता हूँ जो मैं इन दोनों प्रविष्ठिओं को भरने के अपनाता हूँ|

Keywords:
आप को यहां 7  खाने भरने हैं| मैं मुख्य रूप से  एक Textbook Writer हूँ| मेरे लिए ऐसे 7 शब्द चुनना कभी कोई दुविधा की बात नहीं होती है| मेरी पुस्तकों के विषय वस्तु किसी तथ्य यां अवधारणा की व्याख्या होते हैं| इस लिए मेरे लिए keywords का चुनाव सहज में ही हो जाता है| परन्तु मैं उस के बाद प्रकाशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद Amazon site पर उन शब्दों को Search में डाल कर यह निश्चित करता हूँ कि  Search Result में मेरी पुस्तक झलकती है या नहीं|

Keywords का एक और भी प्रयोग रहता है | Amazon अपने लेखकों के लिए प्रतियोगिता चलाता रहता  है| उस के लिए वह आप को अपनी पुस्तक प्रतियोगिता के लिए उपलब्ध कराने को कहता है| उस के लिए आप से ईमेल से सम्पर्क किया जाता है |  आप को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए code भी भेजा जाता है| आप ने एक Keyword हटा कर वहां उस code को भर देना है| इस से की ऐसी प्रतियोगिता में भागीदारी निश्चित हो जाती है|


Categories का चुनाव भी बहुत उलझनदार है| इस के लिए भी मैं एक तरीका अपनाता हूँ| मैं पहले आसान से समझ आने वाली category को अंकित कर देता हूँ| किताब छपने के बाद मैं अपनी पुस्तक से मिलती जुलती पुस्तकों का सर्वेक्षण करता हूँ| जहाँ आप की पुस्तक प्रदर्शित होती है तो वहीं आप के पुस्तक से मिलती जुलती दूसरी पुस्तकें भी प्रदर्शित होती हैं| जिस पुस्तक का विषय मेरी पुस्तक से मिलता जुलता है मैं उस पुस्तक की Product Details का सर्वेक्षण करता हूँ| जिस category का चुनाव मेरी पुस्तक के लिए लागू होता है मैं उसी category को अपनी पुस्तक के लिए Metadata में update कर देता हूँ|

आप अपनी पुस्तक की category को चुनने के लिए Amazon से पत्राचार भी कर सकते हैं| इस विषय में चर्चा अध्याय 15 में करी गई है|

Keywords और Category चुनने की चर्चा Uploading Chapter 14 में करी गई है|


Comments

Popular posts from this blog

Blurb – Product Information – विज्ञापन – परिचय आलेख

Blurb या परिचय आलेख एक ऐसा आलेख है जो एक अतिरिक्त आलेख है जो manuscript के साथ लिखना है | इस आलेख को आप ने Amazon की websites के लिए लिखना है | जहाँ आप की पुस्तक बिकने के लिए दिखाई जाएगी वहीं पर यह आलेख Amazon पर आने वाले पाठकों और खरीददारों को आप की पुस्तक का विवरण या परिचय देगा | Kindle Direct Publishing की Website पर जब आप पुस्तक को बनाने की प्रक्रिया करेंगे तो पहले चरण में ही आप को यह आलेख दर्ज करने को कहा जायेगा | जब तक आप ऐसा आलेख जमा नहीं करोगे, आप की पुस्तक की eBook बनाने वाली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी| आप चाहें तो मात्र एक वाक्य वहां लिख कर प्रकाशन क्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं | परन्तु जो वाक्य आप लिखोगे वही वाक्य आप की पुस्तक का परिचय के रूप में Amazon की site पर दिखाई देगा | इस का आप के सम्भावित पाठक और खरीददार की नज़र में आप के लेखन की प्रभावी झलक नहीं पड़ेगी| Amazon भी आप को Quality Audit का नोटिस भेज सकता है| मैंने Marketing करने के ढंग पर ज्यादा चर्चा नहीं की है | यहाँ पर Marketing और इस प्रकार के आलेख पर चर्चा अनिवार्य है | आप की पुस्तक Ama...

यूटूब पर पुस्तक पर प्रदर्शन का मेरा पहला संस्करण

  मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी एक पुस्तक पर वीडियो बनाकर डाली है। पुस्तक पर वीडियो बनाकर डालने का यह मेरा पहला यत्न है |   मैंने अपनी किताब “हिंदी में लिखी पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करने की सुनहरी किताब” पर    वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाली    है |   इस प्रकार का कार्य अपनी पुस्तक का प्रचार करने के लिए किया जाता हैं। इसी भावना से मैंने इसका यूट्यूब पर प्रसारण किया है।      मैंने स्वयं प्रकाशन पर सुनहरी    किताब  16  जनवरी  2019  को प्रकाशित की थी। इस प्रकार इस पुस्तक को प्रकाशित हुए लगभग 18 महीने   हो चले है।     मुफ्त वितरण के समय ऐमेज़ॉन से इसकी  37  प्रतियां उतारी गई थी |  उसके बाद इसकी  10  प्रतियां पाठकों ने खुद खरीदी थी। जब मैंने इस पुस्तक की कीमत  ₹178  कर दी तब से इसकी बिक्री   लगभग बंद हो गई है। परंतु किंडल सिलेक्ट योजना के अधीन इस पुस्तक का वाचन लगभग हर महीने होता रहता है। इसके अलावा मैंने  10  प्रतियां मुफ्त में अपनी कुछ जानकारों को भ...

Kindle Select से जुड़ीं विषमताएं

यह लेख अनुभव के आधार पर लिखा एक संस्मरण है| इस लेख में अन्वेषण पर आधारित तथ्यों की व्याख्या नहीं है| इस लेख का संबंध Kindle Direct Publishing में Kindle Select योजना से है| Kindle Direct Publishing पर मैंने एक पुस्तक भी लिखी है जिस का शीर्षक है हिंदी में लिखी पुस्तक को प्रकाशितकरने की सुनहरी किताब . यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है. इस का फेसबुक page भी है जिस पर आप यहाँ पर click कर के पहुँच सकते हैं . इस पुस्तक में मैंने Kindle Select Programme को अपनाने की पुर्जोर सिफारिश की है.   February 2020 में मैंने Google Partnership programme की सदस्यता प्राप्त कर ली. उस समय यह विचार सामने आया कि मैं Kindle के माध्यम से मुद्रित पुस्तकों को Google Play पर भी उपलब्ध करूं.   Kindle Select योजना की यह शर्त मुझे अच्छी तरह से मालूम थी कि जब तक Kindle Select में पुस्तक उपलब्ध है , उस पुस्तक को प्रकाशक यां लेखक किसी और ई-पटल खुद से ही नहीं उपलब्ध करा सकता. अगर लेखक या प्रकाशक ऐसा करना चाहता है तो उस के लिए उसे Kindle Select योजना को छोड़ना पड़ेगा| अगर उस योजन...