Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

Google Play Books और Kindle Direct Publishing की तुलना

एक लेखक  का दावा है कि किताबों की बिक्री केवल  Kindle   Direct   publishing  ( KDP ) पर ही होती है| उपरोक्त लेख के साथ मेरे से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि 22/04/2020 को उस लेखक ने  Google   Playbooks  के प्रकाशन के संबंध में अपने विचारों को पुन: परीक्षित किया था और अपने विचारों को बदला था| 22 फरवरी को ही मैंने  Google   Play   Partner   account  खोला था| मुझे  Google   Play  पर अपनी पुस्तकें प्रकाशित करने में किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था| जहाँ तक बारीकी जानने के बात थी उस के लिए  online   Chat  सेवा का प्रयोग करते हुए हर अडचन का हल प्राप्त कर लिया गया था| इस लिए मैंने अपने  एक पिछले लेख  में  Google   Play   Publishing  के सम्बन्ध में प्रशंसा भी लिखी थी| जहाँ तक बिक्री का प्रश्न है ,  उस के संबंध में मैं अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकता हूँ| मार्च 29 ,  2020 को मैंने  Google   Playbooks  पर अपनी  पहली पुस्तक  प्रकाशित की थी| मैं अपनी  दूसरी पुस्तक  अप्रैल 4 ,  2020 को प्रकाशित कर गया था| इन पुस्तकों का विषय वस्तु मुझे मेरे ब्लॉग पर पहले से उपलब्ध था| उन की लोकप्