Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

eISBN कैसे प्राप्त करें?

ISBN प्राप्त करने की चर्चा अध्याय 14, पृष्ठ 113 से 114 पर करी गई है| page 113 यहां एक update की आवश्यकता है| अब आप  http://rrrlf.nic.in/  की site पर खुद को एक लेखक के रूप में पंजीकृत करवा सकते हैं| यह एक सरल प्रक्रिया है| आप को अपने Voter ID, Address Proof के रूप में अपने बिजली का बिल, यां फ़ोन का बिल यां Income Tax का Letter upload करना है| आप को इन की .JPG file बना लेनी है जिस का आकार 100 pixel से ज्यादा ना हो| ISBN लेने के लिए आप को  http://isbn.gov.in/  site पर जाना है| इस के सम्बन्ध में पुस्तक में चर्चा की गई है| अब यहां इस प्रक्रिया को और भी सरल कर दिया गया है| आप को अपनी हिंदी में लिखी पुस्तक के लिए eISBN का विकल्प चुनना है| आप को अपनी पुस्तक के आवरण की JPG file और front matter से Publication Chart की file बाना लें| Publication Chart ही आप का Title Verso है| इन सभी files की मद्द से आप अपनी Application upload करने में सक्षम हो जाते हो| इस से आप eISBN प्राप्त कर सकते हो| इस के प्राप्त होने के बाद आप KDP site पर update कर दें| यही इस post में नवीन जानकारी है| 

स्वयं प्रकाशित पुस्तक का विपणन मुफ्त में कैसे करें?

पुस्तक लिखना अपने में ही एक बड़ी उपलब्धि है | परन्तु यह भी सत्य है कि आप अपनी पुस्तक को बहुत से पाठकों तक पहुंचाना चाहेंगे| यह एक सामान्य सी चाहत है | इस के लिए आप कुछ परियोजन कर सकते हैं | इन प्रकार के परियोजना में कोई धन भी नहीं खर्च करना पड़ता है | अपनी पुस्तक को Upload करने की क्रिया में आप अपनी पुस्तक के लिए विस्तृत प्रसारण का विकल्प चुने| ऐसा चुनाव आप को दुसरे चरण में करने का विकल्प मिलता है| इस पर चर्चा अध्याय 14 में मिल जायेगी| आप इस धरना को मत पालें कि आप की पुस्तक केवल हिंदी भाषी प्रदेशों में पढ़ी जाएगी| अगर आप विस्तृत वितरण का विकल्प चुनते हैं तो आप की पुस्तक amazon . com पर भी दिखाई देगी| इस के अलावा amazon की 13 websites हैं| यह सभी आप की पुस्तक को प्रदर्शित करेंगी| इस प्रकार आप की पुस्तक लगभग 208 देशों और प्रदेशों में प्रदर्शित होगी| आप KDP Select योजना के भागीदार बनें| इस से आप की पुस्तक Kindle Unlimited के सदस्य पाठक भी पढ़ सकेंगे| यही पुस्तक KUKL / Kindle Unlimited में कई बार पढ़ी गई है| इस से आप को आमदनी तो ज्यादा नहीं होती है| परन्तु आप को पाठक अव

My practice of picking the Keywords and Categories

Keywords और categories का  चुनाव  करने  का  कार्य आप  को  तब  करना  होता है  जब  आप Kindle Direct Publishing (kdp.amazon.com) की  Website पर  जाकर अपनी पुस्तक का Metadata तैयार करते  हैं| KDP की Website पर  इस सम्बन्ध में कुछ कारगर निर्देश दिय गए हैं| वह सभी अंग्रज़ी में हैं| यहां मैं उन बातों का आलेख करता हूँ जो मैं इन दोनों प्रविष्ठिओं को भरने के अपनाता हूँ| Keywords: आप को यहां 7  खाने भरने हैं| मैं मुख्य रूप से  एक Textbook Writer हूँ| मेरे लिए ऐसे 7 शब्द चुनना कभी कोई दुविधा की बात नहीं होती है| मेरी पुस्तकों के विषय वस्तु किसी तथ्य यां अवधारणा की व्याख्या होते हैं| इस लिए मेरे लिए keywords का चुनाव सहज में ही हो जाता है| परन्तु मैं उस के बाद प्रकाशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद Amazon site पर उन शब्दों को Search में डाल कर यह निश्चित करता हूँ कि  Search Result में मेरी पुस्तक झलकती है या नहीं| Keywords का एक और भी प्रयोग रहता है | Amazon अपने लेखकों के लिए प्रतियोगिता चलाता रहता  है| उस के लिए वह आप को अपनी पुस्तक प्रतियोगिता के लिए उपलब्ध कराने को कहता है| उस के लिए आप

Blurb – Product Information – विज्ञापन – परिचय आलेख

Blurb या परिचय आलेख एक ऐसा आलेख है जो एक अतिरिक्त आलेख है जो manuscript के साथ लिखना है | इस आलेख को आप ने Amazon की websites के लिए लिखना है | जहाँ आप की पुस्तक बिकने के लिए दिखाई जाएगी वहीं पर यह आलेख Amazon पर आने वाले पाठकों और खरीददारों को आप की पुस्तक का विवरण या परिचय देगा | Kindle Direct Publishing की Website पर जब आप पुस्तक को बनाने की प्रक्रिया करेंगे तो पहले चरण में ही आप को यह आलेख दर्ज करने को कहा जायेगा | जब तक आप ऐसा आलेख जमा नहीं करोगे, आप की पुस्तक की eBook बनाने वाली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी| आप चाहें तो मात्र एक वाक्य वहां लिख कर प्रकाशन क्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं | परन्तु जो वाक्य आप लिखोगे वही वाक्य आप की पुस्तक का परिचय के रूप में Amazon की site पर दिखाई देगा | इस का आप के सम्भावित पाठक और खरीददार की नज़र में आप के लेखन की प्रभावी झलक नहीं पड़ेगी| Amazon भी आप को Quality Audit का नोटिस भेज सकता है| मैंने Marketing करने के ढंग पर ज्यादा चर्चा नहीं की है | यहाँ पर Marketing और इस प्रकार के आलेख पर चर्चा अनिवार्य है | आप की पुस्तक Ama

Front Matter क्या होता है?

नए लेखक जो पहली बार अपनी पुस्तक स्वयं प्रकाशित करने का प्रयोजन करने का सोच रहें हैं , वे इसे ध्यान से पढ़े और समझ कर उस के अनुरूप लेखन करें | Kindle Direct Publishing Guide के अनुसार इस पक्ष में 10 प्रकार के अतिरिक्त लेख आप के manuscript में संकलित होने चाहिये| 1.      Half title 2.      Title 3.      Copyright 4.      Reviews and praise 5.      Dedication 6.      Table of contents 7.      Preface 8.      Acknowledgments 9.      Prologue 10.   Introduction यह प्रविष्टियाँ Paperback के लिए आंक्षित होती हैं | eBook में इन प्रविष्टियों की लड़ी इस प्रकार रखी जा सकती है | Title Publication Certificate Dedication Table of Content Introduction /प्रस्तावना/भूमिका इस के बाद आप की मूल पुस्तक शुरू होती है | इन सब प्रविष्टियों को Kindle Create में TOC – Table of Content बनाते समय अलग-अलग अंकित करना है | इस प्रकरण की  चर्चा अध्याय 3 में करी गई  है |  एक विशेष बात: एक भ्रांति का निवारण आप स्वयं प्रकाशक हैं| इस के लिए आप को कोई

Kindle Create करता क्या है?

Kindle Create Software आप के manuscript को . kpf ( Kindle Publishing file ) file में प्रवर्तित करता है| Kindle Create  आप यहाँ से Download   करें | यह मुफ्त है | आप ने manuscript को प्रकाशन की परिपाटी के अनुरूप format कर लेना है | फिर उस की PDF file बना लेनी है | Manuscript की उस PDF file को Kindle Create पर चढ़ा देना है| Kindle Create आप को TOC – Table of Content बनाने में सहयोग करेगा| यहीं आप इस बात का निरीक्षण भी कर पाएंगे कि आप का लेखन अपने-अपने अध्याय पर सही ढंग से विस्तृत हुया है| आप Preview विकल्प से आप अपनी पुस्तक का वैसा निरीक्षण भी कर पाएंगे जैसी वह पुस्तक आप के पाठक को दिखने के लिए मिलेगी| Preview का software आप को Preview Button दबाने पर उतारने के लिए कहा जायेगा| Kindle Previewer 3 यहाँ से भी उतार सकते हैं | एक विशेष संदेश: हिंदी में पुस्तक को छापने के लिए PDF बना कर ही Kindle Create पर format करें| इस से आप की अपने manuscript पर पकड़ बनी रहती है | आप हिंदी के किसी भी font में अपना manuscript लिख सकते हैं औ

.KPF file क्या होती है?

.kpf file आप के manuscript की ebook file होती है| यह Kindle Create सॉफ्टवेर पर बनती है| यही फ़ाइल आप की पुस्तक का वह रूप होता है जो की Ebook बन कर Amazon पर बिकने के लिए उपलब्ध होता है| Kindle Create आप यहाँ से Download करें| यह मुफ्त है| यह Amazon की साईट पर उपलब्ध रहता है| इस का प्रयोग Amazon Account Holder और Kindle Direct Publishing (KDP) Account Holder कर सकता है| 

सफल प्रकाशन के लिए मुख्य सामग्री

सफल प्रकाशन के लिए, बिना रूकावट के प्रकाशन के लिए यां फिर बिना अवरोध  के प्रकाशन के लिए केवल दो चीज़ें आप के कंप्यूटर पर उपलब्ध रहनी चाहियें| एक: आप के manuscript की .kpf फाइल | दो: Blurb - विज्ञापन | इस के बाद तो 5 से 20 मिनट के अन्तराल में ही प्रकाशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी| इस पहलू पर अध्याय 1, 7, और 14 में विस्तार से निर्देश और चर्चा करी गई है| समय की मात्रा 5 से 20 मिनट बताई जा रही है| इस का मुख्य आधार internet की speed से आने वाली अड़चन  की सम्भावना के कारण ही ऐसा अनुमान दिया गया है| For successful publication, only two things must be available on your computer for publication without interruption or for uninterrupted publication.  One: .kpf file of your manuscript  Two: Blurb - Advertising|  After this, the publication process will be completed in 5 to 20 minutes intervals. This aspect is instructed and discussed in detail in Chapters 1, 7, and 14.  The amount of time is said to be 5 to 20 minutes. The main basis of this is because of the possibility of bot

ऑथर प्लेटफार्म - Author Platform का मंतव्य

यह ब्लॉग  " हिंदी में लिखी पुस्तक को स्वयं प्रकाशित करने की सुनहरी किताब: A Golden Kit for Self-Publish a Book Written in Hindi " पुस्तक पर  विस्तृत चर्चा का स्थान है|  पुस्तक इ-बुक प्रकाशन पर है| एक पुस्तक में सब कुछ नहीं कहा जा सकता है|  इ-बुक प्रकाशन तकनीक पर आश्रित विधि है| तकनीक विचार की गति से अपना रूप बदलती रहती है| इस लिए पुस्तक में दर्ज जानकारी जल्द हि पुरानी हो जाती है| जिस पाठक ने इस पुस्तक को खरीद कर पढ़ा है उसे कुछ क्रियायों को जीवित रूप देने में विघन पड़ता हो सकता है| यह ब्लॉग उसी पहलुयों पर चर्चा का स्थान है|