Skip to main content

Front Matter क्या होता है?


नए लेखक जो पहली बार अपनी पुस्तक स्वयं प्रकाशित करने का प्रयोजन करने का सोच रहें हैं, वे इसे ध्यान से पढ़े और समझ कर उस के अनुरूप लेखन करें|

Kindle Direct Publishing Guide के अनुसार इस पक्ष में 10 प्रकार के अतिरिक्त लेख आप के manuscript में संकलित होने चाहिये|
1.     Half title
2.     Title
3.     Copyright
4.     Reviews and praise
5.     Dedication
6.     Table of contents
7.     Preface
8.     Acknowledgments
9.     Prologue
10.  Introduction

यह प्रविष्टियाँ Paperback के लिए आंक्षित होती हैं|
eBook में इन प्रविष्टियों की लड़ी इस प्रकार रखी जा सकती है|
Title
Publication Certificate
Dedication
Table of Content
Introduction/प्रस्तावना/भूमिका
इस के बाद आप की मूल पुस्तक शुरू होती है|


इन सब प्रविष्टियों को Kindle Create में TOCTable of Content बनाते समय अलग-अलग अंकित करना है| इस प्रकरण की  चर्चा अध्याय 3 में करी गई  है | 

एक विशेष बात: एक भ्रांति का निवारण
आप स्वयं प्रकाशक हैं| इस के लिए आप को कोई कंपनी/फर्म आदि खोलने की ज़रूरत नहीं होती है| यह आप के अभिव्यक्ति के मूल अधिकार के अधीन आता है (Article 19 (1.a) and Article 19 (2) Fundamental Rights Chapter III)| परन्तु आप को भारत में इस के अनुरूप बनाए कानूनों का अनुसरण करना होगा| उन में से प्रकाशन के सम्बन्ध में कानूनों में छपाई के सम्बन्ध से आप को प्रकाशन करने वाले का नाम, पता, छपाई करने वाली इकाई का पता देना अनिवार्य है| यही सब बातें आप ने एक प्रविष्टि में लिख कर छापनी है| क्यों कि आप ने कोई व्यावसायिक संस्था का गठन नहीं किया है इस लिए अगर आप किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत भी हैं तो आप अपनी नौकरी के किसी नियम का उल्लंघन भी नहीं कर रहे हो| अगर कोई आप को इस पर कुछ और कहता है तो आप को अदालत की सुरक्षा मिल सकती है|

Comments

Popular posts from this blog

Blurb – Product Information – विज्ञापन – परिचय आलेख

Blurb या परिचय आलेख एक ऐसा आलेख है जो एक अतिरिक्त आलेख है जो manuscript के साथ लिखना है | इस आलेख को आप ने Amazon की websites के लिए लिखना है | जहाँ आप की पुस्तक बिकने के लिए दिखाई जाएगी वहीं पर यह आलेख Amazon पर आने वाले पाठकों और खरीददारों को आप की पुस्तक का विवरण या परिचय देगा | Kindle Direct Publishing की Website पर जब आप पुस्तक को बनाने की प्रक्रिया करेंगे तो पहले चरण में ही आप को यह आलेख दर्ज करने को कहा जायेगा | जब तक आप ऐसा आलेख जमा नहीं करोगे, आप की पुस्तक की eBook बनाने वाली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी| आप चाहें तो मात्र एक वाक्य वहां लिख कर प्रकाशन क्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं | परन्तु जो वाक्य आप लिखोगे वही वाक्य आप की पुस्तक का परिचय के रूप में Amazon की site पर दिखाई देगा | इस का आप के सम्भावित पाठक और खरीददार की नज़र में आप के लेखन की प्रभावी झलक नहीं पड़ेगी| Amazon भी आप को Quality Audit का नोटिस भेज सकता है| मैंने Marketing करने के ढंग पर ज्यादा चर्चा नहीं की है | यहाँ पर Marketing और इस प्रकार के आलेख पर चर्चा अनिवार्य है | आप की पुस्तक Ama...

यूटूब पर पुस्तक पर प्रदर्शन का मेरा पहला संस्करण

  मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी एक पुस्तक पर वीडियो बनाकर डाली है। पुस्तक पर वीडियो बनाकर डालने का यह मेरा पहला यत्न है |   मैंने अपनी किताब “हिंदी में लिखी पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करने की सुनहरी किताब” पर    वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाली    है |   इस प्रकार का कार्य अपनी पुस्तक का प्रचार करने के लिए किया जाता हैं। इसी भावना से मैंने इसका यूट्यूब पर प्रसारण किया है।      मैंने स्वयं प्रकाशन पर सुनहरी    किताब  16  जनवरी  2019  को प्रकाशित की थी। इस प्रकार इस पुस्तक को प्रकाशित हुए लगभग 18 महीने   हो चले है।     मुफ्त वितरण के समय ऐमेज़ॉन से इसकी  37  प्रतियां उतारी गई थी |  उसके बाद इसकी  10  प्रतियां पाठकों ने खुद खरीदी थी। जब मैंने इस पुस्तक की कीमत  ₹178  कर दी तब से इसकी बिक्री   लगभग बंद हो गई है। परंतु किंडल सिलेक्ट योजना के अधीन इस पुस्तक का वाचन लगभग हर महीने होता रहता है। इसके अलावा मैंने  10  प्रतियां मुफ्त में अपनी कुछ जानकारों को भ...

Kindle Select से जुड़ीं विषमताएं

यह लेख अनुभव के आधार पर लिखा एक संस्मरण है| इस लेख में अन्वेषण पर आधारित तथ्यों की व्याख्या नहीं है| इस लेख का संबंध Kindle Direct Publishing में Kindle Select योजना से है| Kindle Direct Publishing पर मैंने एक पुस्तक भी लिखी है जिस का शीर्षक है हिंदी में लिखी पुस्तक को प्रकाशितकरने की सुनहरी किताब . यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है. इस का फेसबुक page भी है जिस पर आप यहाँ पर click कर के पहुँच सकते हैं . इस पुस्तक में मैंने Kindle Select Programme को अपनाने की पुर्जोर सिफारिश की है.   February 2020 में मैंने Google Partnership programme की सदस्यता प्राप्त कर ली. उस समय यह विचार सामने आया कि मैं Kindle के माध्यम से मुद्रित पुस्तकों को Google Play पर भी उपलब्ध करूं.   Kindle Select योजना की यह शर्त मुझे अच्छी तरह से मालूम थी कि जब तक Kindle Select में पुस्तक उपलब्ध है , उस पुस्तक को प्रकाशक यां लेखक किसी और ई-पटल खुद से ही नहीं उपलब्ध करा सकता. अगर लेखक या प्रकाशक ऐसा करना चाहता है तो उस के लिए उसे Kindle Select योजना को छोड़ना पड़ेगा| अगर उस योजन...