Skip to main content

Posts

Showing posts with the label format

सुमीर की पुस्तकों का Google Preview उपलब्ध है|

मेरी सभी पुस्तकें अभी तक Amazon की sites पर ही उपलब्ध हैं| अब तक प्रकाशित हुई मेरी लगभग सभी पुस्तकें Google Books site पर भी उपलब्ध हो चुकी हैं| इन का Preview भी जागृत है | मेरी सभी पुस्तकों का Preview कुल लिखित सामग्री का 60 प्रतिषत तक देखा जा सकता है| उस preview का 30 प्रतिषत भाग Copy Paste भी किया जा सकता है| जो पाठक मेरी पुस्तक खरीदना नहीं चाहते परन्तु उन पुस्तकों की सामग्री का प्रयोग करना चाहते हैं, वह अब Google Books की site पर जा कर मेरी पुस्तकों को access कर सकते हैं| आप को www . books . google . com पर जाना है | उस के search कोष्ठ में Sumir Sharma भरना है | मेरी लिखी पुस्तकें आप के search result में आ जायेंगी| आप की जिस पुस्तक में रुचि है, आप उस पुस्तक के title thumbnail पर click करें और आप को Preview दिखाई देने लगेगा|   पाठकों के लिए अपनी उन कुछ पुस्तकों का नाम नीचे दे रहा हूँ जिन का Preview Google Books पर उपलब्ध है | हर पुस्तक के नाम में उस का URL संकलित है| आप को केवल नाम पर क्लिक करना है और आप को Google Books की sit...

My practice of picking the Keywords and Categories

Keywords और categories का  चुनाव  करने  का  कार्य आप  को  तब  करना  होता है  जब  आप Kindle Direct Publishing (kdp.amazon.com) की  Website पर  जाकर अपनी पुस्तक का Metadata तैयार करते  हैं| KDP की Website पर  इस सम्बन्ध में कुछ कारगर निर्देश दिय गए हैं| वह सभी अंग्रज़ी में हैं| यहां मैं उन बातों का आलेख करता हूँ जो मैं इन दोनों प्रविष्ठिओं को भरने के अपनाता हूँ| Keywords: आप को यहां 7  खाने भरने हैं| मैं मुख्य रूप से  एक Textbook Writer हूँ| मेरे लिए ऐसे 7 शब्द चुनना कभी कोई दुविधा की बात नहीं होती है| मेरी पुस्तकों के विषय वस्तु किसी तथ्य यां अवधारणा की व्याख्या होते हैं| इस लिए मेरे लिए keywords का चुनाव सहज में ही हो जाता है| परन्तु मैं उस के बाद प्रकाशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद Amazon site पर उन शब्दों को Search में डाल कर यह निश्चित करता हूँ कि  Search Result में मेरी पुस्तक झलकती है या नहीं| Keywords का एक और भी प्रयोग रहता है | Amazon अपने लेखकों के लिए प्रतियोगिता चलात...

Blurb – Product Information – विज्ञापन – परिचय आलेख

Blurb या परिचय आलेख एक ऐसा आलेख है जो एक अतिरिक्त आलेख है जो manuscript के साथ लिखना है | इस आलेख को आप ने Amazon की websites के लिए लिखना है | जहाँ आप की पुस्तक बिकने के लिए दिखाई जाएगी वहीं पर यह आलेख Amazon पर आने वाले पाठकों और खरीददारों को आप की पुस्तक का विवरण या परिचय देगा | Kindle Direct Publishing की Website पर जब आप पुस्तक को बनाने की प्रक्रिया करेंगे तो पहले चरण में ही आप को यह आलेख दर्ज करने को कहा जायेगा | जब तक आप ऐसा आलेख जमा नहीं करोगे, आप की पुस्तक की eBook बनाने वाली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी| आप चाहें तो मात्र एक वाक्य वहां लिख कर प्रकाशन क्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं | परन्तु जो वाक्य आप लिखोगे वही वाक्य आप की पुस्तक का परिचय के रूप में Amazon की site पर दिखाई देगा | इस का आप के सम्भावित पाठक और खरीददार की नज़र में आप के लेखन की प्रभावी झलक नहीं पड़ेगी| Amazon भी आप को Quality Audit का नोटिस भेज सकता है| मैंने Marketing करने के ढंग पर ज्यादा चर्चा नहीं की है | यहाँ पर Marketing और इस प्रकार के आलेख पर चर्चा अनिवार्य है | आप की पुस्तक Ama...

Front Matter क्या होता है?

नए लेखक जो पहली बार अपनी पुस्तक स्वयं प्रकाशित करने का प्रयोजन करने का सोच रहें हैं , वे इसे ध्यान से पढ़े और समझ कर उस के अनुरूप लेखन करें | Kindle Direct Publishing Guide के अनुसार इस पक्ष में 10 प्रकार के अतिरिक्त लेख आप के manuscript में संकलित होने चाहिये| 1.      Half title 2.      Title 3.      Copyright 4.      Reviews and praise 5.      Dedication 6.      Table of contents 7.      Preface 8.      Acknowledgments 9.      Prologue 10.   Introduction यह प्रविष्टियाँ Paperback के लिए आंक्षित होती हैं | eBook में इन प्रविष्टियों की लड़ी इस प्रकार रखी जा सकती है | Title Publication Certificate Dedication Table of Content Introduction /प्रस्तावना/भूमिका इस के बाद आप की मूल पुस्तक शुरू होती है | इन सब प्रविष्टियों को Kindle Create में TOC – ...

Kindle Create करता क्या है?

Kindle Create Software आप के manuscript को . kpf ( Kindle Publishing file ) file में प्रवर्तित करता है| Kindle Create  आप यहाँ से Download   करें | यह मुफ्त है | आप ने manuscript को प्रकाशन की परिपाटी के अनुरूप format कर लेना है | फिर उस की PDF file बना लेनी है | Manuscript की उस PDF file को Kindle Create पर चढ़ा देना है| Kindle Create आप को TOC – Table of Content बनाने में सहयोग करेगा| यहीं आप इस बात का निरीक्षण भी कर पाएंगे कि आप का लेखन अपने-अपने अध्याय पर सही ढंग से विस्तृत हुया है| आप Preview विकल्प से आप अपनी पुस्तक का वैसा निरीक्षण भी कर पाएंगे जैसी वह पुस्तक आप के पाठक को दिखने के लिए मिलेगी| Preview का software आप को Preview Button दबाने पर उतारने के लिए कहा जायेगा| Kindle Previewer 3 यहाँ से भी उतार सकते हैं | एक विशेष संदेश: हिंदी में पुस्तक को छापने के लिए PDF बना कर ही Kindle Create पर format करें| इस से आप की अपने manuscript पर पकड़ बनी रहती है | आप हिंदी के किसी भी font में अपना manuscript ...