Keywords और categories का चुनाव करने का कार्य आप को तब करना होता है जब आप Kindle Direct Publishing (kdp.amazon.com) की Website पर जाकर अपनी पुस्तक का Metadata तैयार करते हैं| KDP की Website पर इस सम्बन्ध में कुछ कारगर निर्देश दिय गए हैं| वह सभी अंग्रज़ी में हैं| यहां मैं उन बातों का आलेख करता हूँ जो मैं इन दोनों प्रविष्ठिओं को भरने के अपनाता हूँ| Keywords: आप को यहां 7 खाने भरने हैं| मैं मुख्य रूप से एक Textbook Writer हूँ| मेरे लिए ऐसे 7 शब्द चुनना कभी कोई दुविधा की बात नहीं होती है| मेरी पुस्तकों के विषय वस्तु किसी तथ्य यां अवधारणा की व्याख्या होते हैं| इस लिए मेरे लिए keywords का चुनाव सहज में ही हो जाता है| परन्तु मैं उस के बाद प्रकाशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद Amazon site पर उन शब्दों को Search में डाल कर यह निश्चित करता हूँ कि Search Result में मेरी पुस्तक झलकती है या नहीं| Keywords का एक और भी प्रयोग रहता है | Amazon अपने लेखकों के लिए प्रतियोगिता चलात...