Skip to main content

eISBN कैसे प्राप्त करें?

ISBN प्राप्त करने की चर्चा अध्याय 14, पृष्ठ 113 से 114 पर करी गई है|
page 113

यहां एक update की आवश्यकता है|

अब आप http://rrrlf.nic.in/ की site पर खुद को एक लेखक के रूप में पंजीकृत करवा सकते हैं| यह एक सरल प्रक्रिया है| आप को अपने Voter ID, Address Proof के रूप में अपने बिजली का बिल, यां फ़ोन का बिल यां Income Tax का Letter upload करना है| आप को इन की .JPG file बना लेनी है जिस का आकार 100 pixel से ज्यादा ना हो|

ISBN लेने के लिए आप को http://isbn.gov.in/ site पर जाना है| इस के सम्बन्ध में पुस्तक में चर्चा की गई है| अब यहां इस प्रक्रिया को और भी सरल कर दिया गया है| आप को अपनी हिंदी में लिखी पुस्तक के लिए eISBN का विकल्प चुनना है| आप को अपनी पुस्तक के आवरण की JPG file और front matter से Publication Chart की file बाना लें| Publication Chart ही आप का Title Verso है| इन सभी files की मद्द से आप अपनी Application upload करने में सक्षम हो जाते हो| इस से आप eISBN प्राप्त कर सकते हो| इस के प्राप्त होने के बाद आप KDP site पर update कर दें| यही इस post में नवीन जानकारी है| 

Comments

Popular posts from this blog

Blurb – Product Information – विज्ञापन – परिचय आलेख

Blurb या परिचय आलेख एक ऐसा आलेख है जो एक अतिरिक्त आलेख है जो manuscript के साथ लिखना है | इस आलेख को आप ने Amazon की websites के लिए लिखना है | जहाँ आप की पुस्तक बिकने के लिए दिखाई जाएगी वहीं पर यह आलेख Amazon पर आने वाले पाठकों और खरीददारों को आप की पुस्तक का विवरण या परिचय देगा | Kindle Direct Publishing की Website पर जब आप पुस्तक को बनाने की प्रक्रिया करेंगे तो पहले चरण में ही आप को यह आलेख दर्ज करने को कहा जायेगा | जब तक आप ऐसा आलेख जमा नहीं करोगे, आप की पुस्तक की eBook बनाने वाली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी| आप चाहें तो मात्र एक वाक्य वहां लिख कर प्रकाशन क्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं | परन्तु जो वाक्य आप लिखोगे वही वाक्य आप की पुस्तक का परिचय के रूप में Amazon की site पर दिखाई देगा | इस का आप के सम्भावित पाठक और खरीददार की नज़र में आप के लेखन की प्रभावी झलक नहीं पड़ेगी| Amazon भी आप को Quality Audit का नोटिस भेज सकता है| मैंने Marketing करने के ढंग पर ज्यादा चर्चा नहीं की है | यहाँ पर Marketing और इस प्रकार के आलेख पर चर्चा अनिवार्य है | आप की पुस्तक Ama...

यूटूब पर पुस्तक पर प्रदर्शन का मेरा पहला संस्करण

  मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी एक पुस्तक पर वीडियो बनाकर डाली है। पुस्तक पर वीडियो बनाकर डालने का यह मेरा पहला यत्न है |   मैंने अपनी किताब “हिंदी में लिखी पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करने की सुनहरी किताब” पर    वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाली    है |   इस प्रकार का कार्य अपनी पुस्तक का प्रचार करने के लिए किया जाता हैं। इसी भावना से मैंने इसका यूट्यूब पर प्रसारण किया है।      मैंने स्वयं प्रकाशन पर सुनहरी    किताब  16  जनवरी  2019  को प्रकाशित की थी। इस प्रकार इस पुस्तक को प्रकाशित हुए लगभग 18 महीने   हो चले है।     मुफ्त वितरण के समय ऐमेज़ॉन से इसकी  37  प्रतियां उतारी गई थी |  उसके बाद इसकी  10  प्रतियां पाठकों ने खुद खरीदी थी। जब मैंने इस पुस्तक की कीमत  ₹178  कर दी तब से इसकी बिक्री   लगभग बंद हो गई है। परंतु किंडल सिलेक्ट योजना के अधीन इस पुस्तक का वाचन लगभग हर महीने होता रहता है। इसके अलावा मैंने  10  प्रतियां मुफ्त में अपनी कुछ जानकारों को भ...

स्वयं प्रकाशित पुस्तक का विपणन मुफ्त में कैसे करें?

पुस्तक लिखना अपने में ही एक बड़ी उपलब्धि है | परन्तु यह भी सत्य है कि आप अपनी पुस्तक को बहुत से पाठकों तक पहुंचाना चाहेंगे| यह एक सामान्य सी चाहत है | इस के लिए आप कुछ परियोजन कर सकते हैं | इन प्रकार के परियोजना में कोई धन भी नहीं खर्च करना पड़ता है | अपनी पुस्तक को Upload करने की क्रिया में आप अपनी पुस्तक के लिए विस्तृत प्रसारण का विकल्प चुने| ऐसा चुनाव आप को दुसरे चरण में करने का विकल्प मिलता है| इस पर चर्चा अध्याय 14 में मिल जायेगी| आप इस धरना को मत पालें कि आप की पुस्तक केवल हिंदी भाषी प्रदेशों में पढ़ी जाएगी| अगर आप विस्तृत वितरण का विकल्प चुनते हैं तो आप की पुस्तक amazon . com पर भी दिखाई देगी| इस के अलावा amazon की 13 websites हैं| यह सभी आप की पुस्तक को प्रदर्शित करेंगी| इस प्रकार आप की पुस्तक लगभग 208 देशों और प्रदेशों में प्रदर्शित होगी| आप KDP Select योजना के भागीदार बनें| इस से आप की पुस्तक Kindle Unlimited के सदस्य पाठक भी पढ़ सकेंगे| यही पुस्तक KUKL / Kindle Unlimited में कई बार पढ़ी गई है| इस से आप को आमदनी तो ज्यादा नहीं होती है| परन्तु आप को पाठक अव...