Skip to main content

Google Play Books और Kindle Direct Publishing की तुलना

एक लेखक का दावा है कि किताबों की बिक्री केवल Kindle Direct publishing (KDP) पर ही होती है|

उपरोक्त लेख के साथ मेरे से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि 22/04/2020 को उस लेखक ने Google Playbooks के प्रकाशन के संबंध में अपने विचारों को पुन: परीक्षित किया था और अपने विचारों को बदला था| 22 फरवरी को ही मैंने Google Play Partner account खोला था| मुझे Google Play पर अपनी पुस्तकें प्रकाशित करने में किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था| जहाँ तक बारीकी जानने के बात थी उस के लिए online Chat सेवा का प्रयोग करते हुए हर अडचन का हल प्राप्त कर लिया गया था| इस लिए मैंने अपने एक पिछले लेख में Google Play Publishing के सम्बन्ध में प्रशंसा भी लिखी थी|

जहाँ तक बिक्री का प्रश्न हैउस के संबंध में मैं अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकता हूँ| मार्च 29, 2020 को मैंने Google Playbooks पर अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित की थी| मैं अपनी दूसरी पुस्तक अप्रैल 4, 2020 को प्रकाशित कर गया था| इन पुस्तकों का विषय वस्तु मुझे मेरे ब्लॉग पर पहले से उपलब्ध था| उन की लोकप्रियता पहले से ही स्थापित है| पुस्तकें प्रकाशित होने के बाद भी उस ब्लॉग की posts पर visit पहले सी ही बनी हुई है| इन नई पुस्तकों के लिए Google Playbooks की policy का फायदा उठाते हुए मैंने इन्हें free download के लिए उपलब्ध कर रखा था| अप्रैल 15, 2020 तक नई पुस्तकें 40 के लगभग download हो चुकी हैं| इस में से एक पुस्तक तो Philippines में download हुई है|

इसी समय में मैंने अपनी नई पुस्तकों को Kindle Direct Publishing के माध्यम से amazon पर भी प्रकाशित किया है| रोचक बात यह है कि उन पुस्तकों में एक पुस्तक कैनाडा में खरीदी गई है| अब यह दूसरी बात है उस बिक्री की Royalty मिलने मैं मुझे सालों लग जायेंगे| कैनाडा में प्राप्त रकम Threshold के दायरे में आती है और जब तक 100 Canadian Dollar की रक्म नहीं जुडती, मुझे मेरी रक्म नहीं मिलने वाली है| दुसरे शब्दों में, Amazon पर बिक्री हुई न हुई के बराबर ही है|






Free Download की सहूलियत Amazon पर भी मिलती है| परन्तु यह एक सीमित समय तक ही उपलब्ध हो पाती है| Free Download पर कई विशेषज्ञों ने भिन्न-भिन्न विचार दिए है| मैं अपने अनुभव से बता सकता हूँ कि इस का कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलता है| Amazon पर इस  का एक ही फायदा होता है कि आप की पुस्तक एक लम्बे समय तक Free Books में High Ranking बनाए रखती है|

इतने के समय खण्ड में मैंने एक और कार्य भी करा है| मैंने मेरी Amazon पर उपलब्ध पुस्तकों को Google पर भी प्रकाशित कर दिया है| Google पर Google Books Preview की सहूलियत रहती है| मैंने इस सहूलियत को पैदा होते और पनपते देखा है| मेरे लिए यही बहुत ख़ुशी की बात थी कि मेरी पुस्तक को Google Preview में पढ़ा जा रहा था| इस के लिए मुझे Kindle Select Programme को त्यागना पड़ा है| Kindle Select programme से कुछ आमदनी तो होती है परन्तु वे सब एक धोखे की तरह है| 10 पेजों के पीछे आप को लगभग 80 पैसे मिलते हैं| यह दूसरी बात है कि आप की पुस्तक की ranking चमकती रहती है| इस से ज्यादा कुछ और इस में दिखाई नहीं देता है|

Google Preview से कुछ और ही तथ्य सामने आए हैं| मेरी सब से प्रचलित दो पुस्तकों में एक पुस्तक है भारत के संविधान का इतिहास - भारत में कंपनी शासन के समय के चार्टर अधिनियम 1773– 1858”| इस पुस्तक की बिक्री होती रहती है| यह Kindle Unlimited Programme में भी निरंतर पढ़ी जाती है| मेरे लिए यह एक नई जानकारी थी कि भारत में Kindle Unlimited के काफी subscribers हैं जो हिंदी में पुस्तक पढ़ने में रुचि रखते हैं| इसी को आधार बना कर मैंने हिंदी पाठकों के संबंध में हिंदी लेखों को उत्साहित करने वाली टिप्पणियां भी की हैं| अब Google Playbook के आंकड़ों से पता चलता है कि इस पुस्तक में बहुत से पाठकों की रुचि है| इस ने मुझे मेरी निर्णय लेने की क्षमता के विश्वास को प्रबल किया है| यहां जो मूल बात है वह अब तक की कथा से कुछ हट कर है| इसे अलग में आगे कहा गया है|

Google Playbooks अपने लेखकों को उन की पुस्तक के संबंध में विशेष आंकड़े उपलब्ध कराते हैं| एक लेखक अपनी पुस्तकों की Sale SummaryTraffic detailsTransaction details प्राप्त कर सकता है| यह वह प्रति दिन के आधार पर भी खुद ही निकाल सकता है| इस प्रकार की सहूलियत KDP में नहीं है| उस के लिए Advertisement programme में शामिल होना पड़ता है और उस के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं| Google Partner को यह मुफ्त में मिल जाते हैं|

Google Playbooks पर Free Download के अलावा कोई बिक्री नहीं हुई है| इस समय में Amazon पर बिक्री बनी रही है| इस से एक बात पर विश्वास करना बनता है कि Amazon और Kindle का पाठक पुस्तकें पढता भी है और खरीदता भी है| इस से eBook के बाज़ार के संबंध में जो आंकड़े दिए जाते हैं उन में कुछ सच्चाई लगती है| कहा जाता है कि eBook सेल का 60 प्रतिशत हिस्सा Amazon का होता है| अब दूसरी तरफ Android फ़ोन की मार्किट 300 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है जिस पर Google Playbooks App by default उपलब्ध रहता है| इस के साथ ही google अब अंग्रेज़ी भाषा का क्रिया शब्द है| यह इस लिए है कि Google करना अब आम बोल चाल की भाषा और शैली बन चुका है| मूल बात इतनी है कि आप की पुस्तक अगर Google पर दिखती है तो हर प्रकार की Marketing से बड कर Marketing है| इस के लिए आप को SEO की मद्द की जरूरत नहीं है| आप की पुस्तक अगर Google Playbook पर है तो Google search में यह promote होगी ही होगी| यह एक सफल exposure ही है| अगर Exposure है तो Sale को तो follow करना ही होगा| ऐसा मेरा मानना है|

मैं इस विषय पर आगे भी लिखता रहूँगा| मैं कोई विशेष Surveys का दावा तो नहीं करता पर जो भी लिखता हूँ वो अनुभव के आधार पर होता है| इसे आप experiential observation कह सकते हैं जो professional surveys का मुकाबला कर सकते हैं| अगर आप अपनी टिप्पणी यां प्रश्न भेजे तो इस लेख का महत्व मेरे लिए और आप के लिए भी बड सकता है|  

Comments

Popular posts from this blog

Blurb – Product Information – विज्ञापन – परिचय आलेख

Blurb या परिचय आलेख एक ऐसा आलेख है जो एक अतिरिक्त आलेख है जो manuscript के साथ लिखना है | इस आलेख को आप ने Amazon की websites के लिए लिखना है | जहाँ आप की पुस्तक बिकने के लिए दिखाई जाएगी वहीं पर यह आलेख Amazon पर आने वाले पाठकों और खरीददारों को आप की पुस्तक का विवरण या परिचय देगा | Kindle Direct Publishing की Website पर जब आप पुस्तक को बनाने की प्रक्रिया करेंगे तो पहले चरण में ही आप को यह आलेख दर्ज करने को कहा जायेगा | जब तक आप ऐसा आलेख जमा नहीं करोगे, आप की पुस्तक की eBook बनाने वाली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी| आप चाहें तो मात्र एक वाक्य वहां लिख कर प्रकाशन क्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं | परन्तु जो वाक्य आप लिखोगे वही वाक्य आप की पुस्तक का परिचय के रूप में Amazon की site पर दिखाई देगा | इस का आप के सम्भावित पाठक और खरीददार की नज़र में आप के लेखन की प्रभावी झलक नहीं पड़ेगी| Amazon भी आप को Quality Audit का नोटिस भेज सकता है| मैंने Marketing करने के ढंग पर ज्यादा चर्चा नहीं की है | यहाँ पर Marketing और इस प्रकार के आलेख पर चर्चा अनिवार्य है | आप की पुस्तक Ama...

यूटूब पर पुस्तक पर प्रदर्शन का मेरा पहला संस्करण

  मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी एक पुस्तक पर वीडियो बनाकर डाली है। पुस्तक पर वीडियो बनाकर डालने का यह मेरा पहला यत्न है |   मैंने अपनी किताब “हिंदी में लिखी पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करने की सुनहरी किताब” पर    वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाली    है |   इस प्रकार का कार्य अपनी पुस्तक का प्रचार करने के लिए किया जाता हैं। इसी भावना से मैंने इसका यूट्यूब पर प्रसारण किया है।      मैंने स्वयं प्रकाशन पर सुनहरी    किताब  16  जनवरी  2019  को प्रकाशित की थी। इस प्रकार इस पुस्तक को प्रकाशित हुए लगभग 18 महीने   हो चले है।     मुफ्त वितरण के समय ऐमेज़ॉन से इसकी  37  प्रतियां उतारी गई थी |  उसके बाद इसकी  10  प्रतियां पाठकों ने खुद खरीदी थी। जब मैंने इस पुस्तक की कीमत  ₹178  कर दी तब से इसकी बिक्री   लगभग बंद हो गई है। परंतु किंडल सिलेक्ट योजना के अधीन इस पुस्तक का वाचन लगभग हर महीने होता रहता है। इसके अलावा मैंने  10  प्रतियां मुफ्त में अपनी कुछ जानकारों को भ...

Going for Google Play Books this time

I have launched my new book on books google. It is now available for purchase for ₹ 0/-. In other words, it is free to download. The Google Preview is also active. The address of the book is:  https://play.google.com/store/books/details?id=0YzZDwAAQBAJ The title is “World History – A Selective and Limited Content Series – One”. The book is not presently available on Amazon and Kindle. I have not published it through Kindle Direct Publishing. All my earlier books were first published on Kindle Direct Publishing. However, this time I have picked Google Books. It is apparent from the title of the book that it is a part of a series. I am soon going to publish the remaining part of the series very soon. The publishing of the book on Google Play Books is a pleasant experience. However, it has to be recognized that the skills of changing a manuscript into a printable book format were acquired while working with Kindle Direct Publishing. Hence, the credit go...